बिहार सरकार का बड़ा निर्णय : पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल कर टीकाकरण कराने का निर्णय

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पत्रकारों के हित में राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार द्वारा सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा एक्रिडियेटेड सभी पत्रकारों के साथ-साथ जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी द्वारा सत्यापित नन एक्रिडियेटेड पत्रकारों (प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक एवं बेव मीडिया आदि) को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 टीकाकरण हेतु फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।
ऐसे सभी चिह्नित पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीकाकरण किया जायेगा। कोरोना संक्रमण के दौर में पत्रकार अपनी भूमिका का बेहतर निवर्हन कर रहे हैं। वे कोरोना संक्रमण के खतरों के प्रति भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

You may have missed