जितेंद्र गुप्ता बनें बिहार कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम के अनुमोदन पर राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने जितेंद्र गुप्ता को बिहार कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त करने का पत्र जारी किया है।नवनियुक्त कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता के मनोनयन पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी के लिए लगातार उन्होंने काम किया है और मजबूती दी है। कोषाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करें इसके लिए इनका हर तरीके से सहयोग सभी कांग्रेसजन करेंगे। पार्टी में लंबे समय से विभिन्न पदों पर जितेंद्र गुप्ता काम करते रहें हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अलावे, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल शर्मा, राजेश राठौड़, अजय चौधरी, जमाल अहमद भल्लू प्रवीण सिंह कुशवाहा, स्नेहाशीष वर्धन पांडेय सहित अन्य नेताओं ने भी बधाई दी है।
