झाझा में वृहद दुर्गा पूजा का आयोजन,समाजसेवी अमित सिंह को किया गया सम्मानित,भव्य पूजनोत्सव

झाझा।जमुई के झाझा में दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य पूजनोत्सव का आयोजन किया गया।क्षेत्र के कद्दावर समाजसेवी तथा पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र सिंह के पुत्र अमित सिंह को इस मौके पर पूजा समिति के द्वारा सम्मानित किया गया।समाजसेवी अमित सिंह ने दुर्गा पूजा के मौके पर झाझा के विभिन्न पूजा पंडालों में घूम- घूम कर व्यवस्था की समीक्षा की। समाजसेवी अमित सिंह की सक्रियता इन दिनों झाझा में जमकर देखी जा रहे हैं। झाझा में नवरात्र पूजा को लेकर सभी पूजा पंडालों में भीड़ उमड़ पड़ी थी।श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर विधि- विधान से पूजा अर्चना किया। पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं का पुष्पांजलि संपन्न कराया गया। लोगों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे है। पूजा के बाद मां दुर्गा को भोग ग्रहण करवाया गया। बरोबरी पूजा समिति में भक्तों के बीच खिचड़ी भोग वितरण किया गया।इस दौरान दुर्गा पूजा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। झाझा के पंडालों में समाजसेवी अमित सिंह की उपस्थिति भी देखी गई।कई पूजा समितियो ने समाजसेवी अमित सिंह को सम्मानित किया।असत्य के ऊपर सत्य की विजय के इस पर्व पर उन्होंने लोगों को हार्दिक बधाई दी।श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति,सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति स्टेशन चौक, बरोबरी पूजा समिति में नवयुवकों में पूरा उत्साह एवं जोश देखा जा रहा है। नवयुवकों की दृढ़ इच्छा शक्ति से पूजा में धूम मची हुई है।

About Post Author

You may have missed