पटना में जीविका दीदियों का प्रदर्शन, नियमित वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर सड़क पर उतरी
पटना। राजधानी पटना में दीदिओं ने 10 सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतर कर आंदोलन किया। वही जीविका दीदियों ने गांधी मैदान से राजभवन मार्च निकाला। बता दे की लगातार अपनी मांगों को लेकर जीविका दीदी प्रदर्शन करती रही हैं। वही पटना के गांधी मैदान से राज भवन जाने के लिए निकली जीविका दीदियों को जेपी गोलंबर पर ही पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। पुलिस प्रशासन औव जीविका दीदी के बीच इस दौरान काफी नोक झोंक हुई। इन लोगों का कहना है कि हम लोगों की मांगों को अगर पूरा नहीं किया जाता है तो सरकार की इस बार ईंट से ईंट बजा देंगे। वही इन लोगों की मांग है कि सभी जीविका कैडर को नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र दिया जाए।
नियमित वेतनमान की मांग
वही प्रदर्शन के दौरान जीविका दीदियों ने अपनी 10 सूत्री मांग सरकार के समक्ष रखी। वही इसके तहत वेतनमान 25 से 30 हजार रुपये महीना तय करने की मांग की। साथ ही उनलोगों ने कहा कि स्थायी रूप से 60 साल के लिए नौकरी दी जाए। वहीं, काम से हटाने की धमकी पर रोक लगे व धमकी देने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो। प्रखंड स्तर पर काम करने वाले कैडर का मानदेय 18000 तय किया जाए। सभी दीदी को भ्रमण के लिए 4000, 3000, 2000 और 1000 यात्रा भत्ता दिया जाए। वही जीविका संघ के नेता अच्युतानंद सिंह ने साफ तौर से बताया है कि अगर 10 सूत्री मांग पूरी नहीं होती है तो इस बार लगातार प्रदर्शन जारी रहेगा और सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे। वहीं, जीविका दीदियों का कहना है कि हम लोग इस बार अपनी मांग को लेकर रहेंगे। अगर इस बार भी सरकार हम लोगों की बातों को नजरअंदाज करती है तो आने वाले चुनाव में सरकार को गद्दी से उतार भी सकते हैं।


