जदयू का बड़ा हुआ कुनबा : सैकड़ों मुस्लिम कार्यकर्ता JDU में हुए शामिल, उमेश कुशवाहा ने दिलाई सदस्यता

पटना। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश की पार्टी जदयू ने गोलबंदी शुरू कर दी है। बड़े पैमाने पर नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कई कवायद कर रही है। वही इसी कड़ी में आज जदयू दफ्तर में मुस्लिम मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वही इस मौके पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष परवेज सिद्दीकी JDU में शामिल हुए। वही उनके साथ सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने भी जदयू का दामन थामा। वही सभी को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा व वशिष्ठ नारायण सिंह ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलायी। वही इसके साथ ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अता-उर-रहमान भी JDU में शामिल हुए। बता दे की अता-उर-रहमान भाजपा मोतिहारी के जिला उपाध्यक्ष रहे हैं। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी की सदस्यता दिलायी। जदयू के मुस्लिम मिलन समारोह के दौरान JDU के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि 5 राज्यों में हुए चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने मिजोरम में इलेक्शन कैंपेन नहीं किया। क्या वे मणिपुर की घटना से डरे हुए थे?
इंडिया गठबंधन के सूत्रधार हैं नीतीश कुमार
वही इसके साथ ही वशिष्ठ नारायण सिंह ने आगे कहा कि देश के संघीय ढांचे पर खतरा मंडरा रहा है, लिहाजा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के सूत्रधार हैं। फिलहाल नीतीश कुमार जी के लिए ड्राइविंग सीट महत्वपूर्ण नहीं है। पहले जीत जरूरी है। फिलहाल मल्लिकार्जुन खरगे जी को जिम्मा मिला है। इंडिया गठबंधन की जीत के बाद चेहरा भी तय हो जाएगा।

You may have missed