February 19, 2026

JDU का विपक्ष पर करारा अटैक : छात्रों के नाम पर खेला जा रहा राजनीतिक खेल

पटना। जदयू के प्रदेश सचिव रंजीत कुमार झा ने राजद एवं महागठबंधन के अन्य घटक दलों द्वारा समर्थित आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षाफल से असंतुष्ट एवं आक्रोशित परीक्षार्थियों के बिहार बंद को पूरी तरह से असफल बताया। श्री झा ने कहा कि बंद के दौरान छात्रों के नाम पर विपक्षी दलों ने कुंठित मानसिकता एवं अपने अधम राजनीतिक एजेंडा पर काम किया है।
श्री झा ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह छात्र आंदोलन के प्रणेता रहे हैं और छात्रों का दर्द अच्छे से समझते हैं। श्री झा ने कहा कि ललन सिंह ने खान सर के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की, जिस पर रेल मंत्री ने त्वरित संज्ञान लिया। श्री झा ने कहा कि अगर विपक्ष छात्रों के मामलों में संवेदनशील थी तो पूरे प्रकरण में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कहां थे। उन्होंने कहा कि ये पूरा मामला विपक्षी दलों द्वारा अत्यंत ही संवेदनहीनता से बदल दिया गया है।
श्री झा ने छात्रों से ये अपील की है कि वो किसी के बहकावे में ना आयें और अपना भविष्य बनायें। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को केंद्र सरकार भी काफी संवेदनशीलता से देख रही है, साथ ही इस बात को फिर से दुहराया कि ललन सिंह भी हर तरह से छात्रों के हित में हर स्तर पर पैरवी कर रहे हैं।

You may have missed