February 15, 2026

तकनीकी प्रकोष्ठ को पंचायत स्तर पर और मजबूत करें : आरसीपी

पटना। सोमवार को जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की अध्यक्षता में बिहार प्रदेश तकनीकी प्रकोष्ठ की बैठक हुई। बैठक में तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, तकनीकी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ई. रामचरित्र प्रसाद पार्टी के महासचिव अनिल कुमार सिंह के अलावे ई. अशोक कुमार, ई. नागमणि कुशवाहा, नवल किशोर सिंह, ई. शिवरत्न सिन्हा, राधा पटेल, रवि प्रकाश, मोहित मंडल आदि उपस्थित थे।
आरसीपी सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए दिशानिर्देश दिया कि तकनीकी प्रकोष्ठ को पंचायत स्तर पर और मजबूत करें एवं हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किये गए कार्यों को मुखर होकर अपनी बातों को रखे।
बैठक में मुख्य रूप से अमित कुमार, डॉ. रवि शंकर प्रसाद मौर्य, प्रकाश कुमार, शशिचन्द्र पटेल, नित्यानन्द कमल दॉंगी, ई. सैयद कामरान अली आदि उपस्थित थे।

You may have missed