जदयू प्रत्याशी मंजू वर्मा ने यादवों को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान, वायरल वीडियो में कहा कुकर्मी
पटना।नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री तथा चेरिया बरियारपुर कि जदयू उम्मीदवार मंजू वर्मा ने बेहद विवादित बयान दिया है।मंजू वर्मा की एक वायरल वीडियो हो रही है।जिससे मंजू वर्मा यादव जाति पर विवादित टिप्पणी करती हुई दिखी हैं।ज्ञातव्य हो कि मंजू वर्मा वही हैं,जिनके समाज कल्याण मंत्री रहते हुए मुजफ्फरपुर महापाप कांड अंजाम दिया गया था। इस मामले में मंजू वर्मा के पति को भी आरोपी बनाया गया था।मंजू वर्मा ने तब मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। मगर इस दफे सीएम नीतीश कुमार की जदयू ने उन्हें फिर से चेरिया बरियारपुर विधानसभा से टिकट दे दिया है।बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जदयू के टिकट पर लड़ रही पूर्व मंत्री मंजू वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें वह यादव समाज के लोगों को कुकर्मी बता रही हैं।हालांकि amritvarshanews.in उक्त वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मगर उक्त वायरल वीडियो के मुताबिक पूर्व मंत्री तथा चेरिया बरियारपुर के जदयू प्रत्याशी मंजू वर्मा जाति विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करती हुई दिखी है।ऐसे में मंजू वर्मा का यह विवादित बयान बिहार के विधानसभा चुनाव पर खास असर डालेगा।दरअसल यादव उम्मीदवारों की संख्या महागठबंधन के तुलना में एनडीए की ओर से भी कम नहीं है।ऐसे में मंजू वर्मा का विवादित बयान एनडीए के वोटों के समीकरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।


