यूपी चुनाव को लेकर JDU की बैठक बेनतीजा : ललन बोले- BJP से बातचीत नहीं हुई तो लिस्ट जारी होगी

पटना। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को जदयू की अहम बैठक दिल्ली में हुई। सभी बड़े नेता इस इस बैठक में शामिल हुए। लेकिन, कोई नतीजा सामने नहीं आया। लगभग 2 घंटे तक चली इस बैठक के बाद यह तय किया गया है कि अभी कुछ और समय भाजपा को दिया जाए। ताकि पर तालमेल हो सके और भाजपा के साथ जदयू चुनाव लड़ सके। इसको लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पूरी जिम्मेदारी आरसीपी सिंह को सौंपी है। आरसीपी सिंह ने कहा है कि उनकी बात सकारात्मक है और जल्द ही निर्णय हो जाएगा।
51 प्रत्याशियों की सूची तैयार
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि यूपी में 51 विस सीटों की सूची पर मुहर लग गई है। प्रदेश के अध्यक्ष को इसके लिए अधिकृत कर दिया गया है। अगर बीजेपी के साथ बातचीत तय हो गई तो ठीक, वरना सूची जारी कर दी जायेगी। ललन सिंह ने कहा कि मंगलवार को लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। वहां जो 51 प्रत्याशियों की सूची तैयार हुई थी। उस सूची पर मुहर लग गई है।
30 सीटों की सूची भाजपा को दी गई
बुधवार की बैठक में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी आए थे। उन्होंने हमें बताया कि भाजपा से बातचीत चल रही है और शीघ्र निर्णय लिया जायेगा। हमने कहा है कि भाजपा शीघ्र निर्णय ले वरना हमारे प्रदेश अध्यक्ष उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर देंगे। पहले हमने 30 सीटों की सूची बीजेपी को दी थी। अभी आरसीपी सिंह बीजेपी नेतृत्व के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर बातचीत नहीं बनी तो यूपी के हमारे प्रदेश अध्यक्ष सूची जारी करने के लिए स्वतंत्र हैं।
यह बोले आरसीपी सिंह
आरसीपी सिंह ने कहा कि 2020 के बिहार चुनाव हम साथ चुनाव लडेÞ थे। 2022 का चुनाव उत्तर प्रदेश के अंदर भाजपा के साथ चुनाव लड़ेंगे। भाजपा से हमारी बातचीत हो रही है, बातचीत सकारात्मक है, आज भी बातचीत हुई है। मुझे पूरी उम्मीद है कि जैसे हम लोग बिहार में साथ में लड़े हैं वैसे ही उत्तर प्रदेश में साथ में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी का अपना संगठन है, जिलों में भी संगठन है, सब लोगों की इच्छा है कि यूपी में भाजपा के साथ में चुनाव लड़े। क्या पार्टी में अंर्तविरोध है? इस सवाल पर आरसीपी ने कहा कि पार्टी के भीतर कोई मतभेद नहीं है। सभी नेताओं की इच्छा है कि बीजेपी के साथ मिलकर लड़ें।

You may have missed