BIHAR : योगी चौपाल को कुशेश्वरस्थान से JAAP ने बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ये किया यह आग्रह
पटना। बिहार विधानसभा के लिए आगामी उपचुनाव को लेकर जन अधिकार पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा की है। जाप ने योगी चौपाल को कुशेश्वर स्थान से अपना उम्मीदवार बनाया हैं। इस बात की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने प्रेस कांफें्रस में दी। कहा कि पार्टी संसदीय दल ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार का चयन कर लिया है। उन्होंने कांग्रेस से आग्रह किया कि वे तारापुर सीट पर पुनर्विचार करे। जाप कल तक कांग्रेस के फैसले का इंतजार करेगी। उम्मीद है कि कांग्रेस तारापुर सीट हमें देगी।
श्री कुशवाहा ने बताया कि बुधवार को जाप के संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि पार्टी अपने पूरे दम खम से उपचुनाव लड़ेगी। पार्टी का स्वतंत्र वजूद होगा। किसी भी दल से गठबंधन होगा, विलय नहीं। मौके पर प्रेमचन्द सिंह, राजेश रंजन पप्पू, पूर्व विधायक रामचन्द्र सिंह यादव, अरुण सिंह, संजय सिंह सहित अन्य नेता मौजूद थे।


