PATNA : पूर्व विधायक जर्नादन शर्मा के पार्थिव शरीर पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

पटना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पालीगंज के पूर्व विधायक जर्नादन शर्मा का बीते शुक्रवार को नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर सुबह पटना एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से पूर्वाह्न 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम लाया गया। सदाकत आश्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा सहित अन्य नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर आश्रुपूर्ण नेत्रों से अंतिम विदाई दी। जर्नादन शर्मा का अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर किया गया।
सदाकत आश्रम में जर्नादन शर्मा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि देने वालों में मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, रविन्द्र कुमार मिश्रा, आनन्द माधव, ऋषि मिश्रा, डॉ. कमलदेव नारायण शुक्ला, चुन्नू सिंह, संजीव कुमार कर्मवीर, आयुष कुमार, सुनील कुमार सिंह, सिद्धार्थ क्षत्रिय, अजय सिंह टुन्नू, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, मृणाल अनामय, अनोखा सिंह, रीता सिंह, अजय कुमार चौधरी, धमेन्द्रधारी सिंह, राजीव सिन्हा आदि शामिल थे।

About Post Author

You may have missed