अनीसाबाद के महुली टोला में जलजमाव से त्रस्त लोगों का प्रदर्शन

फुलवारी शरीफ। ग्राम सभा व मोहल्ला सभा अभियान समिति ने पटना नगर निगम के खिलाफ़ आक्रोश मार्च निकाला जिसमें सैंकड़ो की तायदाद में बच्चे, बूढ़े नौजवान व महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस संगठन के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार पंकज ने कहा कि वार्ड 11 के महुलिटोला ( हरनीचक) अनीसाबाद में पिछले साल भी जलजमाव हुआ था और यहां की जनता आक्रोश मार्च निकाला था लेकिन निगम के अकर्मण्यता एवं लापरवाह रवैये के कारण इस मुहल्ले में इस बार भी महीनों से जलजमाव है लेकिन नगर निगम के पदाधिकारी व कर्मचारी कभी भी यहाँ के लोगों की चिंता नहीं करते। जलजमाव के कारण पानी के सड़ांध से सांस लेना मुश्किल हो गया है। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सब मज़बूरीवश पानी में घुस कर दैनिक कार्य करते हैं, जिसकी वजह से कई लोगों का तबियत ख़राब है। मच्छरों के आतंक से इस मुहल्ले की जनता डेंगू व मलेरिया जैसे लाइलाज बीमारियों के शिकार हो गए हैं। कई लोगों के पैर फिसलने व गड्ढे में गिरने से माथे फुट गए हैं तो किसी के पैर टूट गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि जलजमाव से तत्काल मुक्ति दिलाया जाय नहीं तो यहाँ की आक्रोशित जनता सड़क जाम व मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करने को विवश होंगे। समाजसेवी चंद्रिका शाह ने इस जलजमाव के दोषी पदाधिकारियों /कर्मचारियों को बर्खास्त करने की मांग की है। सुधीर ठाकुर ने कहा कि जनता दे टैक्स और पदाधिकारी करे ऐश नहीं चलेगा, नहीं चलेगा। वहींं गंगा सागर यादव ने सरकार से पूछा है कि क्या यही स्मार्टसिटी है, जहां महीनों नहीं सालों जलजमाव रहता है ? इसके अलावे अमरेश यादव, प्रेम कुमार, गीता देवी, रजनी कुमारी, राजकुमारी, नीरज कुमार व अन्य लोग शामिल हुए।

Harnichak ka photo