December 5, 2025

जगन्नाथ रथ उत्सव आज : पटना में निकली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, रॉक बैंड से होगा भजन कीर्तन

पटना। आज पुरे देश में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली गई। इस कड़ी में आज पटना के इस्कॉन मंदिर में आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। जिसको लेकर भक्तों के बीच हर्षो-उल्लास का माहौल बना हुआ है। बता दे की यह रथयात्रा गौड़ीय मठ की ओर से निकली गई। यह रथयात्रा इस्कॉन मंदिर से शुरू होकर तारामंडल, इनकम टैक्स गोलम्बर, हाई कोर्ट, पटना विमेंस कॉलेज, बिहार म्यूजियम से होते हुए पुन: उसी रास्ते बुद्धमार्ग स्थित राधा बांके बिहारी जी मंदिर पहुंचकर शाम 7 बजे संपन्न होगी। सड़कों को रंगोली से सजाया लिया गया है। वही इस रथ यात्रा में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी व वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भी शामिल हुए।
40 फीट ऊंचे रथ पर विराजमान हुए भगवान जगन्नाथ
वही 40 फीट ऊँची हाइड्रोलिक सिस्टम से लैस विशिष्ट रथ पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा विराजमान हैं। वही इस रथ का रंग जगन्नाथपुरी के निकलने वाले रथ के जैसा पीले और लाल रंग का है। वही 25 मीटर लंबी रेशमी रस्सी के सहारे रथ को खींचा जाएगा। भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गई है। वही रस्ते में बिजली की पोल आने पर ये रथ 16 फीट नीचे भी आएगी। इस रथ को बनाने के लिए कारीगर बंगलोर से आए हैं।
श्रद्धालुओं करेंगे पुष्पवर्षा
वही इस रथयात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने स्थानों पर पुष्पवर्षा और आरती करके भगवान जगन्नाथ का स्वागत करेंगे। पूरे मार्ग में महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर प्रसाद वितरण के लिए प्रसाद बनाने की तैयारी भी जोरदार ढंग से की गई। जो भक्त साथ में चलेंगे उनके लिए पानी, फल, शर्बत की व्यवस्था की गयी है। वही इस्कॉन मंदिर की ओर से निकलने वाली रथयात्रा के दौरान पहली बार रॉक बैंड शामिल होगा। यूक्रेन, रूस और लंदन से आए भक्तों ने अपनी श्रद्धा अपने रॉक बैंड के जरिए प्रदर्शित किया। वही इसके साथ ही भजन कीर्तन के लिए विशेष कीर्तन मंडली भाग लेगी। वही इसके अलावा मंदिर और रथ को थाईलैंड से आए फूलों से सजाया गया है। मंदिर के प्रवक्ता नन्द गोपाल दास ने बताया की सुरक्षा का पुख्ता इंतेज़ाम किया गया है। 30-40 हज़ार भक्तों के आने की उम्मीद है।
23 साल पहले शुरू हुई थी पटना में रथ यात्रा
पटना में इस्कॉन मंदिर की ओर से वर्ष 2000 में पहली बार भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत की गयी थी। मान्यता है कि इस रथ यात्रा के दर्शन मात्र से भक्त के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। जो इस रथ को खींचता है, उसे 100 यज्ञों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है।

You may have missed