राजद कार्यालय में जगदानंद सिंह की वापसी: कल कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, पार्टी का आधिकारिक बयान जारी

पटना। बिहार में बीते दिनों चार सीटों पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। आरजेडी को इस चुनाव में अपनी दो सीट बेलागंज और रामगढ़ से हाथ धोना पड़ा इसके बाद ऐसी खबरें थी कि चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अपने इस्तीफा की पेशकश की और इसके बाद उन्होंने पार्टी ऑफिस आना बंद कर दिया है। इसी बीच शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में यह कहा गया है कि रविवार 15 दिसंबर को पार्टी कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई जाएगी जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह करेंगे। इस संबंध में पार्टी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी जिसके बाद यह माना जा रहा है कि एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की वापसी हो रही है। राजद की तरफ से सफाई में कहा गया कि वे खराब स्वास्थ्य की वजह से दफ्तर नहीं आ रहे। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने पार्टी की तरफ से प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी साझा की गई है। जिसमें कहा गया है कि 15 दिसंबर को अपराह्न 01ः00 बजे दिन में राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल साहब की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं सक्रिय साथी उपस्थित रहेंगे। बता दें कि इसके पहले भी वर्ष 2022 में भी जगदानंद सिंह की नाराजगी की खबर आई थी। तब भी उन्होंने राजद प्रदेश कार्यालय आना छोड़ दिया था। महागठबंधन की सरकार में जगदा बाबू के बेटे सुधाकर सिंह कृषि मंत्री बने थे। कुछ दिनों बाद ही उन्हें इस्तीफा देने पड़ा था। तब काफी विवाद हुआ था। इसी के बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दफ्तर आना छोड़ दिया था। नारजगी की खबरों के बीच 58 दिनों बाद राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। तत्कालीन डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव उन्‍हें अपनी गाड़ी से लेकर राजद कार्यालय आए थे। जगदानंद सिंह दो अक्‍टूबर 2022 के बाद से कार्यालय नहीं गए थे।

You may have missed