सीवान में ट्रक और स्कॉर्पियो से भीषण हादसा: बच्चे की दर्दनाक मौत, आठ ज़ख़्मी

सीवान। बिहार के सीवान जिले में ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हुआ है। इसमें एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है, जबकि 8 युवक घायल है। घटना जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सरिपट्टी गांव की है। सभी एक बारात से वापस लौट रहे थे, तभी यह घटना घटी है। घटना के बाद स्कॉर्पियो का ड्राइवर फरार हो गया है। मृतक भगवानपुर थाना क्षेत्र के मछगरा गांव निवासी सलाउद्दीन अली का बेटा शाहबाज अली है। घायलों में मछगरा गांव निवासी लियाकत अली, फारुख अली, साहिल खान, शहीद खान, अफरोज अली, असरफ अली और एक अन्य है। असरफ और फारूक की स्थिति बेहद ही गंभीर बना है, जिसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि कल रात में मछगरा गांव से भगवानपुर दर्जी टोला बारात गया था। आज सभी अलग-अलग गाड़ियों से बारात से वापस लौट रहे थे। स्कॉर्पियो को पिंटू साह चला रहा था। सरिपट्टी में सड़क के किनारे पहले से ही खड़ी एक ट्रक में स्कॉर्पियो का टक्कर हो गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक पिंटू स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया। पीछे से दूसरी गाड़ी से जब बाराती पहुंची, तो दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी को देखा। फिर आनन – फानन में सभी को भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां शाहबाज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो को पटना रेफर कर दिया गया है, वहीं अन्य घायलों का भगवापुर में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। स्कॉर्पियो चालक फरार है, उसे पुलिस ढूंढ रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

You may have missed