बेंगलुरु में विपक्षी दलों की अगली बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने विपक्षी दलों को दिया निमंत्रण, लोकतंत्र के लिए साथ आने की अपील की

  • 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी विपक्षी दलों की दुसरी बैठक, नीतीश कुमार बनाए जा सकते हैं संयोजक

नई दिल्ली/पटना। विपक्ष को एकजुट करने के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों के बीच मंगलवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से एक चिट्ठी जारी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली अगली एकता बैठक में भाग लेने के लिए शीर्ष विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है। बताया जा रहा हैं की आगामी 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक के लिये टॉप विपक्षी नेताओं को आमंत्रण भेजा है। खरगे ने टॉप विपक्षी नेताओं को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने 23 जून को बिहार के सीएम नितीश कुमार द्वारा बुलाई गयी विपक्षी बैठक में उनकी भागेदारी के बारे में याद दिलाया। वही कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई 23 जून को पटना में आयोजित विपक्षी बैठक में उनकी भागीदारी के बारे में याद दिलाया। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने निमंत्रण पत्र में खरगे ने लिखा कि, बैठक एक बड़ी कामियाबी थी क्योंकि हम हमारी लोकतांत्रिक राजनीति को खतरे में डालने वाले अलग-अलग जरुरी मुद्दों पर चर्चा करने में सक्षम थे और अगला आम चुनाव एकजुट होकर लड़ने पर सर्वसम्मति से सहमत हुए। कांग्रेस अध्यक्ष ने अन्य नेताओं को याद दिलाया कि हम जुलाई के महीने में एक बार फिर से मिलने के लिए सहमत हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने पत्र में आगे लिखा कि, मेरा मानना है कि इन चर्चाओं को जारी रखना और हमने जो गति बनाई है, उसे आगे बढ़ाना जरुरी है। हमें उन चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है, जिनका सामना हमारा देश कर रहा है। केवल यहीं नहीं खरगे ने अपने पत्र में आगे लिखते हुए कहा कि, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया 17 जुलाई शाम 6 बजे बेंगलुरु में होने वाली बैठक और उसके बाद रात के भोजन में शामिल होना सुनिश्चित करें। बैठक 18 जुलाई को सुबह 11 बजे से जारी रहेगी। मैं बेंगलुरु में आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।
पटना की पहली बैठक में 15 से अधिक पार्टियां हुई थी शामिल
2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर विपक्ष की पहली बैठक पटना में आयोजित की गयी थी। इस बैठक में 15 से ज्यादा पार्टयों ने हिस्सा लिया था। पटना में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के लिए एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीनियर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राकांपा प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन समेत कई अन्य नेता पहुंचे थे।

You may have missed