January 24, 2026

पटना : ट्रेन की चपेट में आने से दारोगा की मौत, साथी पुलिसकर्मियों ने जताया शोक

पटना । बक्सर-दानापुर रेलखंड के टुड़ीगंज स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दारोगा की मौत हो गई। वह पटना जिला पुलिस में पदस्थापित थे।

उनकी मौत के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने शोक जताया है। उधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही दारोगा के घर में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बता दें कि तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से दारोगा अरविंद कुमार सिंह की जान चली गई। दारोगा अरविंद कुमार सिंह पटना में तैनात थे। घटना के बाद रेल पुलिस ने दारोगा के शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि बताया जा रहा है कि कृष्णाब्रह्म थाना के रेहियां गांव के रहने वाले दारोगा अरविंद कुमार सिंह 10 दिनों से छुट्टी पर अपने गांव गए थे। दारोगा की मौत के बाद साथी पुलिसकर्मी काफी दुखी हैं। उन्होंने दारोगा को श्रद्धांजलि दी।

You may have missed