पटना पुलिस को लाठीचार्ज में घायल हुए वार्ड पार्षद रजनीकांत सिंह, कहा- अंतिम दम तक लड़ाई जारी रहेगा
पटना। पटना में भाजपा के द्वारा आहूत विशाल मार्च तथा विधानसभा घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं के एक जत्थे का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता तथा पटना नगर निगम वार्ड 25 के पार्षद रजनीकांत सिंह पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हो गए। प्रदर्शन के दौरान रजनीकांत पर पटना पुलिस के जवानों ने निर्दयता पूर्वक लाठियां बरसाई। वार्ड पार्षद सह भाजपा नेता रजनीकांत सिंह ने बताया कि आज राजधानी पटना की सड़कों पर नीतीश सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोकहित में किए जा रहे विरोध को इस प्रकार दमनकारी निर्णय से कुचलना नीतीश सरकार को भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार के नाकामियों तथा कारगुजारियों के खिलाफ भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता का लड़ाई अंतिम दम तक जारी रहेगा।


