बेगूसराय में अपराधियों का बढ़ा मनोबल, सिर में गोली मारकर विधुर की हुई हत्या
बेगूसराय, बिहार। बेगूसराय में एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मंझौल पंचायत तिलकनगर में गैस गोदाम के पास सोमवार की रात सोयी हालत में उसे गोली मारी गयी। मृतक रामशंकर सिंह के पुत्र संजय सिंह(45) था। घटना की सूचना मिलने पर ओपी पुलिस घटनास्थल पर रात में ही पहुंचकर छानबीन कर रही है। पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवक की पत्नी की मौत हो हो गयी थी। दस सालों से वह उसी महिला के साथ रहता था। हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी अनुसार संजय सिंह विधुर था। उस की पत्नी की मौत लगभग 17-18 वर्ष पूर्व हो गई थी। उसे एक पुत्र तथा एक पुत्री थी। बाईक दुर्घटना में 1-2 वर्ष पूर्व उसके पुत्र की भी मौत हो गई थी। मृतक इसवर्ष पंचायत से मुखिया का चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गया था।

मृतक संजय कुमार तीन भाई था और तीनों भाइयों में सबसे बड़ा था। गत 24 दिसंबर को मृतक की विवाहित पुत्री घर पर आई हुई थी। इस कारण मृतक गाय के गोहाल में बिना दरवाजे के एक रूम में सोया हुआ था। हत्या के कारणों में भूमि विवाद,राजनीतिक कारणों,अवैध संबंध समेत विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। लोगों के अनुसार एक व्यक्ति से ताजा भूमि विवाद चल रहा था। मृतक का स्थाई घर मंझौल पंचायत 02 थुंम्ब टोला में अवस्थित था। वही घटना के बाद सुबह में एसआई चंद्रकांत एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के द्वारा मामले की जांच पड़ताल घटनास्थल पर पहुंचकर किया गया। साथ ही पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ भी की जा रही है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

