February 21, 2026

PATNA : कूड़ा उठाने को लेकर आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक व सफाई कर्मी के बीच मारपीट, तीखी नोकझोक से लात-घूसों तक पंहुचा मामला

पटना। बड़ी खबर राजधानी के पटना सिटी से आ रही है। जहां चौक थाना अंतर्गत सुदर्शन पाठ के नजदीक कूड़ा उठाने को लेकर सफाई कर्मी व आइसक्रीम फैक्ट्री कर्मियो के बीच जमकर मारपीट हुई। वही इस मामूली विवाद में आइसक्रीम फैक्ट्री कर्मियों ने एक सफाई कर्मी की रूम में बंद कर जमकर पिटाई कर दी। वही इस घटना के विरोध में निगम कर्मियों ने सोमवार को पटना सिटी मुख्य सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। वही प्रदर्शन कर रहे निगम कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे थे। वही इस घटना के बाद चौक थाने की पुलिस ने सफाई कर्मियों को समझा बूझकर मामला शांत कराया। वही इसके बावजूद भी सफाई कर्मी दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग करते रहें। वही इस बीच मौके वारदात पर बाईपास थाना खाजेकला थाना व पटना सिटी के चौक थाना को बुला लिया गया। वही इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रविवार को सफाई कर्मचारी भोला चौधरी सुदर्शन पद के नजदीक एक आइसक्रीम फैक्ट्री से कूड़ा का उठाव कर रहा था। वही आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक ने सफाई कर्मी को और कूड़ा उठाने की बात कही। वही इसको लेकर सफाईकर्मी और आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गया। इसी बात से नाराज आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक व कर्मचारियों ने भोला चौधरी को एक रूम में बंद कर जमकर पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। सफाई कर्मी भोला चौधरी को इलाज के लिए पटना के NMCH में भर्ती कराया गया है। इसी बात को लेकर सोमवार को सफाई कर्मी आक्रोशित हो उठे और आइसक्रीम फैक्ट्री कर्मचारी एवं मलिक पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। वही आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने पटना सिटी चौक थाना पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरी नहीं की जाएगी। वे लोग कूड़ा नही उठायेंगे। वही इस घटना के बाद चौक थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के CCTV कैमरा को भी खंगाने में जुटी है।

You may have missed