भोजपुर में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, लोहे की रॉड से मारकर ली थी जान
भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के राम शहर गांव में कविता देवी हत्या हुई थी। मामले में मृतका के पिता बलिराम लाल के बयान पर पति भोला लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति भोला लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के पिता ने आरोपी पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कविता के पिता बलिराम लाल ने लिखित आवेदन में पुलिस को बताया है कि कविता की शादी भोला लाल से 2013 में हुई थी। 11 अक्टूबर की रात कविता की उसके पति भोला लाल ने पीट–पीटकर और बिजली के तार से मारकर उहत्या कर दी थी। पति भोला लाल ने मुझे फोन कर सूचना दे दिया था पापा कविता की तबीयत अच्छी नहीं लग रही है। जैसे ही हम अपने बेटी और भोला लाल के घर के पास पहुंचे तो भोला लाल के शोर की आवाज आई। देखा कि घर का गेट थोड़ा सा खुला था, जैसे ही मेन गेट के पास से अंदर देखा मेरी बेटी का शरीर जमीन पर पड़ा दिखा। पूरा शरीर जख्म से भरा हुआ था और खून जमा दिखाई दे रहा था। कविता के पति भोला लाल हमेशा उसके साथ मारपीट करता था। भोला शादी के बाद से ही कविता को अच्छे से नहीं रखता था। हमेशा किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट करता था। वह कई बार जेल भी जा चुका है। 10 सितंबर को नशे की हालत में मारपीट के आरोप में जेल भी गया था। जेल में कविता के नहीं जाने से वो गुस्सा था। 10 अक्टूबर को जेल से बेल पर बाहर आने के बाद मायके से अपने घर ले गया और लोहे की रॉड से मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। उसके दो पुत्र आयुष और सार्थक है।


