November 17, 2025

PATNA : पति-पत्नी का आपसी कलह का खौफनाक अंजाम, पति ने गर्दन में मार ली गोली

पटना। राजधानी पटना में पति-पत्नी का आपसी कलह इस हद तक पहुंच गया कि सुसाइड की नौबत आ गई। ऐसा ही एक मामला पटना से सामने आया है, जिसमें पति-पत्नी के विवाद में पति ने खुद को गोली मारकर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बायपास थाना क्षेत्र के गौरैया स्थान के पास महावीर नर्सिंग होम के मकान में स्कंद नंदन त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ किराए में रहते थे। मंगलवार की शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपने गर्दन में गोली मार ली। गोली लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान नालंदा जिला के हिलसा निवासी स्कंद नंदन त्रिपाठी उर्फ गोलू के रूप में हुई है। वह राजीव नंदन त्रिपाठी के पुत्र बताए जाते हैं। घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों को इस बारे में भनक लगी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को युवक के नशा सेवन और अक्सर पत्नी से झगड़ने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक स्कंद नंदन त्रिपाठी लव मैरिज शादी कर किराए के मकान में गौरैया स्थान बेगमपुर में रहता था।

You may have missed