February 20, 2026

नवादा में पैसे ना देने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नवादा, बिहार। नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के सतगीर गांव में सनकी पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। पत्नी की हालत गंभीर है। वह बुरी तरह झुलस गई। शनिवार देर रात पैसे को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। सनकी अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद उसके ऊपर केरोसिन का तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। महिला चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग दौड़कर आए। महिला को भींगा कंबल ओढ़ाकर आग बुझाया। इसके बाद अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर के अनुसार, महिला की हालत नाजुक है। घटना के बाद से पति फरार है।

घायल के चाचा मथुरा पासवान ने बताया कि हमारी भतीजी रीना देवी को उसके पति प्रमोद पासवान द्वारा केरोसिन तेल डालकर जलाकर हत्या करने की कोशिश की चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रमोद पासवान लगातार बच्ची को परेशान किया करता हैं। पैसा मांगा करता था नहीं देने पर मारपीट भी किया करता था। शनिवार की देर रात पत्नी के ऊपर को केरोसिन तेल डालकर आग लगा दिया। इसमें वह बुरी तरह झुलस गई। इसके बाद चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पड़ोसी ने अस्पताल में भर्ती करवाया

मथुरा पासवान ने बताया कि जब हम लोग अस्पताल पहुंचे तो देखे कि ससुराल के लोग गायब थे। सभी लोग फरार थे। ससुराल के बगल के परिवार ने रीना देवी को नवादा के अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया है कि ईश्वरी पासवान का पुत्र प्रमोद पासवान के साथ रीना देवी की शादी 2003 में हुई। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। लेकिन, पति की रहन-सहन ठीक नहीं है। इसके कारण हमारी रीना देवी को लगातार परेशान करता था। शनिवार को उसने जिला जलाकर मारने की कोशिश की। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।

You may have missed