घंटो का सफर अब मिनटों में! गंगा पथ पर जुलाई अंत तक गायघाट तक दौड़ेंगी गाडियां, मरीन ड्राइव फेज-2 तैयार
पटना। बिहार सरकार राज्य भर में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रदेश के हर जिले में पुल-पुलिया का निर्माण कार्य जा रहा है। जिसमे एक राजधानी पटना का मरीन ड्राइव भी है। बता दे की इसके पहले फेज को दीघा से PMCH तक शुभारम्भ किया गया था। वही अब इसका का दूसरा फेज पीएमसीएच से लेकर गायघाट तक बन कर तैयार हो गया है। सब कुछ ठीक रहा तो अगस्त अंत तक इसका परिचालन शुरू हो जाएगा है। इसके लिए गायघाट का डाउन रैंप तैयार हो गया है। वहीं, रेलिंग और क्रैश बैरियर भी लग गए हैं। इसके अलावा गायघाट के पास एक अंडरपास भी तैयार कर दिया गया है। अब बस पेंटिंग और लाइट लगाने का काम बाकी है। गंगा पथ के दूसरे फेज का सीधा फायदा पटना शहर से पटना सिटी इलाके में हर दिन आने-जाने वाले 2 लाख लोगों को मिलेगी।
घाट आने-जाने के लिए बना अंडरपास
वही कंस्ट्रक्शन मैनेजर राजू चौहान ने बताया कि गायघाट के पास जो अंडरपास बनाया गया है, उससे लोगों को आवाजाही में काफी मदद मिलेगी। अंडरपास का मतलब ऊपर पुल और नीचे से रोड होता है। ये अंडरपास खासकर वहां स्थित भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के सुविधाओं के लिए बनाया गया है। ये अंडरपास आगे जाकर सीधे IWAI के जेट्टी की ओर निकलेगा, जहां पर नाव व जहाज लगते हैं। आम नागरिक भी यहां से घाट आने-जाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
लोगों को मिलेगी जाम से निजात
वही जेपी गंगा पथ के दूसरे फेज के शुरू हो जाने से सबसे ज़्यादा राहत अशोक राजपथ के लोगों को होगी। इसके साथ ही इन संकरी रास्तों से होते हुए लोग PMCH तक समय पर पहुंच जाएंगे। अशोक राजपथ में महेन्द्रू, सुल्तानगंज, पत्थर की मस्जिद, चौधरी टोला, त्रिपोलिया, बालकिशुनगंज, पठान टोली, आलमगंज, नुरानीबाग, बबुआगंज के इलाके शामिल हैं।


