रोहतास में भीषण सडक हादसा, ट्रक ने प्रोफेसर को कुचला, हुई मौत

रोहतास, बिहार। रोहतास में एक प्रोफेसर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं उसके दोस्त की हालत गंभीर है। मंगलवार देर रात ट्रेन ने ओवरटेक करने के दौरान उसकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, ट्रक और उसके चालक की उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान नोखा थानाक्षेत्र के बरांव निवासी 55 वर्षीय मुनमुन सिंह के रूप में हुई। उसके मित्र की पहचान मित्र गोरख तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

आज स्थानीय लोगों के अनुसार मुनमुन सिंह मंगलवार को अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में कैमूर जिले के मोहनिया गए थे। मोहनिया से अपनी बाइक से अपनी गांव बराँव अपने मित्र गोरख तिवारी के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान कुदरा के खुरमबाद पुल के समीप हाईवे पर ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि मुनमुन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मुनमुन सिंह महायोगी पायलट बाबा महिला महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। और अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में मोहनियां गए थे। जहां सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। मुनमुन सिंह की मौत के बाद उनकी बेटी की शादी अधूरी ही रह गई।