December 6, 2025

बांका में भीषण सडक हादसा : कार और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर, छात्रा के साथ पांच जख्मी

बांका, बिहार। बांका में गुरुवार की सुबह ऑटो और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिमसें एक बांका बाबुटोला निवासी बीएड कॉलेज की छात्रा नम्रता यादव सहित पांच लोग जख्मी हो गए है।घटना बांका थाना क्षेत्र के जोगिया मोड़ के समीप गुरुवार को ऑटो और कार की टक्कर में 5 लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार ढाकामोड़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार से वाइट क्रेटा कार और बांका से आ रही ऑटो में सामने से टक्कर हो गया है। जिमसें एक जख्मी का आंख में चोट है। जबकि बीएड कॉलेज की छात्रा गंभीर रूप से जख्मी है। छात्रा का दायां पैर में गंभीर चोट है। जबकि तीन खतरे से बाहर है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोंगो ने पुलिस और अस्पताल को कॉल किया। जबकि करीब एक घंटे बाद पुलिस और एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुँची। जहां इससे पूर्व स्थानीय लोगों की मदद से 3 लोगों को अस्पताल ले जाया गया था। टक्कर इतनी जोर की थी कि कार का दोनों एयर बैग खुल गया। जिससे कार पर सवार लोगों की जान बची है। जब तक घटना स्थल पर स्थानीय लोग पहुँच पाते कार चालक फरार होने में सफल रहा। कार से पूजा का सामान आदि बरामद किया गया है। जो किसी पूजा और समारोह से आने की आशंका लगाई जा रही है। मौके पर थानाध्यक्ष शम्भु कुमार यादव ने अपने दल बल के साथ पहुँच कर वाहन को कब्जे में लेकर जांच स्टार्ट कर दी है।

You may have missed