पटना में तेज रफ़्तार का कहर : साइकिल सवार नाबालिग को बस ने रौंदा, मौत
पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से है। जहां एग्जीबिशन रोड चौराहे पर साइकिल सवार नाबालिग को बस ने कुचल दिया। वही युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा और आगजनी कर घंटों सड़क जाम किया। वहीं जानकारी मिलते ही गांधी मैदान थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा को शांत करा लोगों को हटाया गया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वही इधर, स्थानीय लोगों ने पटना पुलिस पर आरोप लगाया है कि घटना 5 बजे सुबह की है। जिस वक्त घटना हुई और वहां कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। जिसके वजह से यह घटना हो गई। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे मृतक युवती के मुंह बोले भाई अनिकेत कुमार ने बताया कि मृतिका अनाथ थी। इसका कोई नहीं था। बताया जा रहा है की मृतका दिनकर गोलंबर स्थित स्कूल में रहती थी। सुबह किसी काम से घर से निकली थी। जहां बस ने उसे कुचल दिया। वही इस घटना के बाद मौके पर आक्रोशितों की भीड़ जमा हो गई। उनके द्वारा घंटों सड़क जान किया गया। वही बाद में मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला और लोगों को वहां से हटाया। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


