बिहार पुलिस ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर : 24 घंटे करेगा काम, गंभीर अपराधों के लिए 14432 पर दर्ज करवा सकते है शिकायत

पटना। बिहार पुलिस ने गंभीर अपराधों की सूचना देने के लिए नया हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. बता दे की लूट, हत्या व दुष्कर्म जैसे अपराध की सूचना 14432 पर दें सकते है, वही सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। वही इस बात की जानकारी ADG जेएस गंगवार ने दी। पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कही। बिहार में बढ़ते अपराधिक घटनाओं के बाद सरकार एक्टिव मोड में आ गयी है। अपराध को रोकने व बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में पुलिस लग गयी है। वही इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 14432 जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर पर हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटना की सूचना पुलिस को दी जा सकती है पुलिस सूचना देने वालों की पहचान को गुप्त रखेगी। यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे और सातों दिन काम करेंगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया कि इमरजेंसी कॉल नंबर 122 है जिस पर कॉल किया जा सकता है लेकिन 14432 नंबर बड़े अपराधिक वारदातों की जानकारी देने के लिए ट्राल फ्री नंबर है। बिहार पुलिस का नया हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। आने वाले समय में पूरे देश से इस नंबर से लोग जुड़ेंगे। 24 घंटे सातों दिन इस नंबर पर शिकायत दर्ज होंगे।

मुख्यालय जीएस गंगवार ने लोगों से अपील की है कि सिर्फ बड़े अपराधिक घटनाओं की शिकायत इस टॉल फ्री नंबर पर दी जा सकती है। पूरी जानकारी पुलिस मुख्यालय गोपनीय रखेगी। यह इमरजेंसी कंप्लेंट नंबर नहीं है। पुलिस मुख्यालय का 122 इमरजेंसी कॉल नंबर है इस पर कॉल किया जा सकता है। बड़ी अपराधी घटनाओं की जानकारी देने के लिए 14432 नंबर को डायल करें। 14432 पर कार्रवाई के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। वही बिहार पुलिस ने नए साल आने से पहले बिहार पुलिस ने बिहार के लोगों को अपराध रोकने के लिए नई सौगात नया हेल्प नंबर के माध्यम से दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के 5 लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं। 1 साल में साढ़े 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स बिहार पुलिस से जुड़े हैं। बिहार पुलिस फेसबुक पेज व्यूवर्स पूरे देश में चौथे नंबर पर है। बहुत तेजी से लोग बिहार पुलिस के फेसबुक पेज से जुड़ कर रहे हैं। फेसबुक इंस्टाग्राम ट्विटर के कुल व्यूवर्स 10 लाख के करीब है।

You may have missed