पटना में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी

पटना। राजधानी पटना के कुछ इलाकों में आज जोरदार बारिश हो रही है। इससे लोगों को उमस वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बारिश से बिहार विधानसभा परिसर में जल-जमाव हो रहा है। पानी निकालने के लिए 4 सकिंग मशीन लगाई गई है। इधर जमुई में जोरदार बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वही पटना में इस बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन कई इलाके में जलजमाव ने उन्हें परेशान किया। इधर, मौसम विभाग ने पटना, मुजफ्फरपुर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार जताए हैं। वहीं मधुबनी पूर्व चंपारण, किशनगंज और अररिया में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं अगले 24 घंटे में पश्चिम और पूर्व चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल, दरभंगा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, बेगूसराय, समस्तीपुर, नालंदा, औरंगाबाद, सारण, सीवान, गोपालगंज में मेघ गर्जन के साथ वज्रपाट की संभावना जताई है। वहीं बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा एवं एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज गई। किशनगंज जिले बहादुरगंज प्रखंड में 205.5 मिमी की सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। अररिया के सिकटी प्रखंड 93 मिमी, पूर्णिया के डगरुआ में 83.5 मिमी, पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 77.8 मिली बारिश हुई। वहीं तापमान की बात करें तो दिन में 30 से 32 डिग्री और रात में 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम ने सावधानी बरतने की अपील की
मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मौसम साफ होने पर अपने काम संपादित करे। आंधी के दौरान संवेदनशील संरचनाओं से दूर रहें और मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। ओलावृष्टि के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।
नेपाल में बारिश से बिहार परेशान
नेपाल और प्रखंड क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण पूर्णिया के बायसी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली महानंदा, परमान और कनकई नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। राहत की बात यह है कि सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। जिस तरह से नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, सभी नदियां जल्द खतरे के निशान को पार कर जाएगी।

You may have missed