February 19, 2026

बिहार में आज वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने किया सावधान

पटना। बिहार में मॉनसून की विदाई से पहले बारिश संबंधी गतिविधियां अपने चरम पर है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य भर में वज्रपात के साथ बरसात होने के आसार जताए हैं। सभी जिलों में ठनका का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गया, नवादा समेत चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। पूर्वी बिहार और सीमांचल-कोसी क्षेत्र में भी बुधवार को अच्छी बरसात हो सकती है। वही राज्य के सभी जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट है। मौसम खराब होने पर कई जगहों पर ठनका गिर सकता है। ऐसें में लोगों को सावधानी बरतते हुए पक्के मकानों की शरण लेनी चाहिए। साथ ही पेड़ या खंभे के नीचे शरण लेने से भी बचें। वहीं, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा जिले में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा पूरे राज्य में बारिश होने की पूरी संभावना है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बरसात हो सकती है।
24 घंटे में मॉनसून की विदाई, 15 अक्टूबर के बाद ठंड की होगी शुरुआत
बुधवार के बाद बिहार से मॉनसून की विदाई शुरू हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटे के भीतर राज्य में बारिश संबंधी गतिविधियां कम हो जाएंगी। 15 अक्टूबर से पहले राज्य से मॉनसून विदा हो जाएगा। इसके बाद हवाओं में ठंडक आएगी और रात का तापमान तेजी से गिरेगा। मॉनसून के जाने के बाद ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा।

You may have missed