February 26, 2026

पटना में कल सताएगी गर्मी : धूप और बादलों के बीच होती रहेगी आंख-मिचौली, नहीं होंगी बारिश

पटना। राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में मानसून अब खत्म होने लगा है। इस वजह से शनिवार को दिन भर रुक-रुककर बादल आते जाते रहेंगे। वही बाकी समय धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग ने बताया की कल यानि शनिवार को पटना में गर्मी रहेगी। सुबह में कुछ देर के लिए बादल छाए रहेंगे। वही इसके बाद दोपहर में बादल और धूप की लुकाछिपी चलती रहेगी। वही कल दोपहर के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दोपहर के बाद लोगों को गर्मी सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को सूर्योदय का समय सुबह 5:44 बजे है और सूर्यास्त शाम 5:31 बजे होगा। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, 7 से 9 KM/H की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिन भर बादल और धूप का आना जाना लगा रहा। कल का अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो न्यूनतम 32 डिग्री रहने की उम्मीद जताई गई है।
शुक्रवार को पटना में सुहाना रहा मौसम
वही शुक्रवार को पटना का मौसम सुहावना बना रहा। लोगों को रुक-रुक कर गर्मी परेशान करती रही। सुबह में कुछ देर के लिए बादल छाए रहे। दोपहर से धूप खिली रही, जिससे लोगों को गर्मी से परेशान हुई। हालांकि, शाम में मौसम में कुछ ठंडक बन गई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

You may have missed