January 28, 2026

पटना के साथ प्रदेश 11 जिलों में कल हीट वेब का अलर्ट जारी, लगातार बढ़ते तापमान से बढ़ी परेशानी

पटना। राज्य में अभी गर्मी का भीषण प्रकोप बना हुआ हैं। मंगलवार को पटना में सुबह 9 बजे तक बादल व हवा के ठंडे झोंके मौसम को सुहाना बना रहा, लेकिन दोपहर में तल्ख धूप से तापमान में वृद्धि हो गई। उधर, मौसम विभाग ने गुरुवार से पटना सहित 11 जिलों में हीट वेब की चेतावनी जारी की है। वहीं बुधवार को रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, भोजपुर और बक्सर जिले में हीट वेब की स्थिति रहेगी। जबकि गुरुवार से राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान में वृद्धि होगी। गुरुवार को राज्य के 11 जिलों रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, भोजपुर, बक्सर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, अरवल और नवादा जिले में हीट वेब रहने की संभावना है।

इसके साथ साथ मौसम में उतार चढ़ाव को मौसमविद जलवायु परिवर्तन से भी जोड़कर देख रहे हैं। गर्मी में अधिक गर्मी का रिकॉर्ड भी इस सीजन में टूटने की संभावना है। मंगलवार को राजधानी का तापमान सोमवार की तुलना में 1.6 डिग्री बढ़ गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा। राज्य का सर्वाधिक औरंगाबाद में सबसे अधिक 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

You may have missed