February 25, 2026

बिहार में गर्मी का तांडव जारी : जल्द 40 डिग्री तापमान होगा पार, 25 मार्च से लू चलने का अलर्ट जारी

पटना। इस समय देश में गर्मी का प्रकोप जारी हैं। पटना समेत पूरे बिहार में 25 मार्च से लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। फिलहाल वायुमंडल के निचले स्तर पर पुरवैया चल रही है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है। मार्च में एक दिन भी बारिश नहीं होने से अधिकतम तापमान भी बढ़ रहा है। मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो इसी महीने मई जैसी गर्मी पड़ने की संभावना है। पटना समेत पूरे बिहार में करीब 8 किमी की रफ्तार से गर्म हवा चल रही है। सोमवार को जम्मू & श्रीनगर से पटना ज्यादा गर्म रहा। पटना का अधिकतम तापमान सोमवार को 38.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। सोमवार को बिहार में सबसे ज्यादा गर्म बक्सर रहा। बक्सर का अधिकतम पारा 39.7 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में समुद्र तल की सतह से 0.9 किमी तक 6 से 8 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा चल रही है। इस वजह से गर्मी महसूस हो रही है। वहीं समुद्र तल की सतह से 1.5 किमी ऊपर तक 10 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ व उतर पछुआ हवा चल रही है। पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन व रात के तापमान में भी दो दिनों तक कोई परिवर्तन नहीं होगा।

You may have missed