February 15, 2026

हाजीपुर में ऑफिस में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली,हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

पटना/हाजीपुर।बिहार में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया आरंभ होने के बाद भी आपराधिक घटनाओं में कमी नहीं आ रही है।आज अपराधियों ने हाजीपुर में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाजीपुर के महुआ मोड़ में पप्पू सिंह नामक एक प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने तीन गोलियां मारी हैं। घायल प्रॉपर्टी डीलर की हालत नाजुक बताई जाती है।उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के महुआ मोड़ पर हुई बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर उसे गोली मारा है।अपराधियों के गोली का शिकार प्रॉपर्टी डीलर को तीन गोलियां लगी है।उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरों की संख्या तीन थी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तीन अपराधी प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस पहुंचे।दो अंदर गए और प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियां चला दी। घटना को अंजाम देकर तीनों अपराधी पैदल ही भाग निकले।मौका ए वारदात पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि मामले की तहकीकात हो रही है। रुपयों के लेन-देन,जमीन संबंधी विवाद जैसे सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

You may have missed