PATNA : धान के फसल में हरदा रोग का प्रकोप, किसान परेशान

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे मसौढी से निकल कर आ रही है। जहां के किसान एक बार फिर से हताश व परेशान हो चुके हैं। किसानों की मेहनत पर पानी फिरने वाला है। दरअसल, प्रखंड के नूरा पंचायत के भखरा गांव में किसानों के खेत में धान की तैयार फसल कुछ दिन के बाद अब कटने ही वाली थी कि इसी बीच हरदा रोग लग जाने से धान की सारी फसल नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है। बता दे की हरदा रोग लग जाने से किसान काफी परेशान हैं, बाकरा गांव के गोविंद पासवान, रीता पासवान, भूषण पासवान, मंटू पासवान, विजय सिंह आदि किसानों ने कहा कि इसको लेकर कई बार दवा का छिड़काव भी किया गया था, लेकिन कीटों का आतंक लगातार जारी है। वही धान में लगा हरदा रोग कमने का नाम नहीं ले रहा है। वही कृषि विशेषज्ञों की मानें तो हरदा रोग एक ऐसा कीट है, जो धान की बाली को नष्ट कर देता है। यह धान के शीशे को क्षति पहुंचाता है, जिससे उपज घट जाती है। कृषि विभाग इसे फॉल्स स्मार्ट मॉल्ड के नाम से जानते हैं। यह रोग हवा और पानी के माध्यम से फैलता है। किसान इसे पीला, काला और हरे रंग से पहचान सकते हैं। इसके वजह से धान की बाली में लगी अनाज मोटी नहीं हो पाती है और आटे जैसा पिसकर गिर जाती है।
