February 12, 2026

भाजपा द्वारा संविधान बदलने की हो रही है कोशिश, भाई वीरेंद्र ने कहा- इस सरकार में आम जनता त्रस्त

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिलें में राजद ने सदर प्रखंड के किनारी पंचायत भवन में अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। वही इस परिचर्चा में RJD नेता भाई वीरेंद्र ने भाग लिया और कहा की BJP द्वारा संविधान बदलने की प्रक्रिया चल रही है। इसी को लेकर अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अगर 2024 में नरेंद्र मोदी की सरकार बन गई तो संविधान को बदल दिया जाएगा। इसलिए हम सभी लोग मिलकर BJP के सरकार को उखाड़ फेंकें। उन्होंने कहा कि इस सरकार में बेरोजगारी महंगाई से आम जनता त्रस्त है। इसलिए ऐसी सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि BJP अंग्रेजों का मुख भरी का काम करता था। इसलिए ऐसे लोगों के पास शासन नहीं रहना चाहिए। इस शासन को वापस लेना चाहिए, जब तक शासन वापस नहीं होगा तब तक देश सुरक्षित नहीं होगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या 2024 में सत्ता परिवर्तन हो जाएगा तो उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से परिवर्तन हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा की जब-जब बिहार ने अंगड़ाई ली है, तब देश में परिवर्तन हुआ है। इसलिए बिहार परिवर्तन की अंगड़ाई ले चुका है। देश में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस परिचर्चा का मुख उद्देश्य है श्याम लोगों को अपने अधिकार के बारे में बताना है। संविधान में आपको किस-किस चीज के अधिकार दी गई है। इसलिए संविधान परिचर्चा का आयोजन किया गया है। वही इस अवसर पर RJD के कई नेता शामिल हुए।

You may have missed