BJP-JDU के बाद अब HAM के मंत्री-विधायक हर मंगलवार को सुनेंगे जनता की फरियाद

पटना। बिहार की सत्ताधारी दल भाजपा-जदयू के विधायक-मंत्रियों के द्वारा पार्टी कार्यालय में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं को सुन संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं। अब इस कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर (हम) भी जनता दरबार का आयोजन करने जा रही है।
बिहार की जनता से किए वादे के अनुसार हम ने जनता की समस्यों के सामाधान के लिए जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने बताया कि हम के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर आगामी 31 अगस्त से हर मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया गया है।
डॉ. दानिश ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन पार्टी विधायकों के साथ हर मंगलवार को जीतन राम मांझी के पटना आवास पर जनता दरबार लगाएंगे। जहां आम लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। दलितों और हर समाज के गरीबों की समस्या का निदान के लिए की जाने वाली जनता दरबार से आम और खास को निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा।
