February 15, 2026

ललन सिंह को JDU का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर HAM नेताओं ने दी बधाई

पटना। जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर सांसद ललन सिंह को बधाई दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, सांसद ललन सिंह जी को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं। ललन सिंह जी ने हमेशा जनता दल यू को मजबूत करने का काम किया है, इनके नेतृत्व में पार्टी और आगे बढेगी एवं कार्यकर्ताओं का मनोबल बढेगा।
वहीं हम के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व बिहार सरकार में मंत्री डॉ. डॉक्टर संतोष कुमार सुमन ने बधाई देते हुए कहा कि ललन सिंह का संगठन चलाने का लंबा अनुभव रहा है, निश्चित तौर पर एनडीए को संगठन के दृष्टिकोण से लाभ मिलेगा। हम (से) के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यन्त्री ने भी ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि वह कर्मठ एवं योग्य अनुभवी नेता रहे हैं। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. अनिल कुमार, विधायिका ज्योति मांझी, विधायक प्रफुल्ल मांझी, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान, कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्रा, प्रवक्ता विजय यादव, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि नेताओं ने भी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद ललन सिंह को बधाई दी है।

You may have missed