HAM दलित प्रकोष्ठ की बैठक में फैसला : दलितों के समस्याओं के समाधान के लिए दलित टोलों का दौरा करेंगे कार्यकर्ता

पटना। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से) के अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ की बैठक शुक्रवार को 12 एम. स्ट्रैंड रोड, पटना में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार मांझी, विधायिका ज्योति देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यंत्री, अनु. जाति-जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश्वर मांझी शामिल हुए। बैठक में यह फैसला लिया गया कि दलितों के समस्याओं के समाधान के लिए हम के कार्यकर्ता दलित टोलों का दौरा करेंगे।
बैठक में प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनीता अशोक ने संगठन एवं पार्टी के विषय पर विस्तार से चर्चा की और संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाली। वहीं विभिन्न जिलों से आये जिलाध्यक्षों ने अपने जिला संगठन द्वारा की गई मजबूती और जिला की समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराते हुए जिला दौरा करने के लिए अनुरोध किया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार मांझी ने बैठक में शामिल हुए प्रतिनिधियों से संगठन पर विश्वास कर कार्य करने को कहा। आने वाला समय कार्यकर्ताओं का इस पार्टी में होगा। उन्होंने कहा कि मैं भी एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में कार्य करता रहा, आज आपके सामने विधायक हूं, इसलिए पार्टी को मजबूत करेंगे तो राष्ट्रीय अध्यक्ष मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि मैं हर माह पांच जिलों का दौरा करूंगा और आपकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगा। वहीं विधायिका ज्योति देवी ने कहा कि आप संगठन को मजबूती प्रदान करें, तब ही जीतन राम मांझी का हाथ मजबूत होगा। आने वाला समय दलितों का ही हैं।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी रत्नेश पटेल, रामविलास प्रसाद, रघुवीर मोची, श्रवण कुमार, राजन राज, संजय कुमार मांझी, चन्द्रभानु पंडित, लक्ष्मी कांत मांझी, नागेन्द्र यादव, लालु प्रसाद आदि हम नेताओं ने अपना-अपना विचार दिया।

You may have missed