जमुई : स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर निकली गई भव्य तिरंगा यात्रा, छात्र-छात्राएं समेत विभिन्न संगठनों के सैकड़ों लोगों हुए शामिल

जमुई। बिहार के जमुई में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 1000 फीट लंबा तिरंगा शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें युवाओं के साथ समाजसेवी, विभिन्न दलों के नेता, छात्र-छात्राएं, विभिन्न संगठन तथा सैकड़ों नागरिक शामिल हुए। वही इस मौके पर तिरंगा यात्रा की शुरुआत शहर की श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से शुरू हुई और गाजे बाजे के साथ लोगों ने हाथ में तिरंगा पकड़ कर महाराजगंज, पुरानी बाजार, बोधवन तलाव, पंच मंदिर रोड, महिसौड़ी चौक, अतिथि पैलेस व बायपास रोड होते हुए पुनः श्रीकृष्णा स्टेडियम पहुंचे जहां तिरंगा यात्रा की समापन की गई। वही इस तिरंगा शोभायात्रा के दौरान भारत माता की जय और वीर जवान अमर रहें के नारों से शहर गूंज उठा। तिरंगा के साथ पैदल यात्रा जब महाराजगंज में पहुंची तो तिरंगा यात्रा की भव्यता प्रदान करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिन-जिन मार्गो से तिरंगा यात्रा गुजरी उन मार्गों में करीब आधे घंटे के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। भारत माता की जयकारे और DJ के धुन पर 10 फीट चौड़ा और 1000 फीट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। वही इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में साथ चल रहे BJP नेता विकास प्रसाद सिंह, शैलेश भारद्वाज, डुगडूग कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि ये ऐतिहासिक क्षण है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम होगी। वही इस मौके पर अंकित कुमार, मनीष कुमार, लड्डू कुमार, राहुल कुमार, गोलू कुमार, अभिषेक कुमार, कुंदन यादव, मिथुन साह, भाजपा नेता भास्कर सिंह, राजकिशोर सिंह, लोजपा नेता सुभाष पासवान सहित सैकड़ो आम नागरिक व छात्र-छात्राएं मौजूद थी।
