February 17, 2026

महागठबंधन सरकार ने चौपट किया युवाओं का भविष्य : प्रभाकर

  • नशे की लत के शिकार हो रही युवा पीढ़ी, पुलिस के सामने खेला जा रहा जुआ और हो रही शराबखोरी

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने युवाओं के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है। प्रदेश के युवा नशे की लत की चपेट में आ रहे हैं। लेकिन, सरकार इससे बेफिक्र होकर नौकरी के झूठे आंकड़े पेश कर रही है और अपनी पीठ थपथपा रही है। मिश्र ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी सिर्फ नाम की है। शराब की होम डिलीवरी हो रही है। पुलिस के सामने जुआ खेला जा रहा है और शराबखोरी हो रही है। यहीं नहीं, सरकार में शामिल लोगों की मिलीभगत से राज्य में नशीले पदार्थो का कारोबार भी फल-फूल रहा है। बड़ी संख्या में युवा सूखे नशे की चपेट में आ रहे हैं। नशे के कारण युवा विनाश के गर्त में समा रहे हैं। नशाखोरी के कारण समाज में अनुशासनहीनता बढ़ रही है। लोगों की मानसिक, शारीरिक व आर्थिक स्थिति भी बिगड़ रही है। मिश्र ने आगे कहा कि बिहार में ड्रग्स पैडलर का नेटवर्क हर तरफ फ़ैल रहा है। जिसके जद में युवा आ रहे हैं। यह सब पुलिस की आंखों के सामने हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने जिस तरह नशा के धंधेबाजों को खुली छूट दे रखी है, उससे यह आशंका गहरा रही है कि कहीं बिहार दूसरा ‘उड़ता पंजाब’ न बन जाए। मिश्र ने आगे कहा कि नशे की लत के कारण युवाओं में छिन्तई जैसे अपराधों की प्रवृति बढ़ रही है। इससे आमलोगों के सामने मुश्किलें बढ़ रही हैं। लेकिन, पुलिस इसे रोकने के बजाय अपनी आय के विकल्प के तौर पर दे रही है। सबसे दुर्भाग्य की बात यह है कि महागठबंधन सरकार को अभी तक इस ओर ध्यान नहीं गया। सरकार सिर्फ जाति धर्म के नाम पर समाज में विभेद पैदा हर अपना स्वार्थ सिद्ध करने में जुटी है।

You may have missed