गोपालगंज में अपराधियों का बोलबाला, पूर्व मुखिया को दिनदहाड़े मार दी गोली, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती
गोपलगंज।बेहताशा प्रशासनिक मशक्कत के बावजूद प्रदेश में अपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा प्रदेश के गोपालगंज जिले में कल ही जहां कुख्यात राजकुमार शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।वहीं आज पुनः गोपालगंज में अपराधियों ने कहर बरपाते हुए एक पूर्व मुखिया को दिनदहाड़े गोली मार दी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।गोपालगंज में अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।गोपालगंज के मीरगंज इलाके में अपराधियों ने पूर्व मुखिया को निशाना बना लिया। गोपालगंज में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।घटना मीरगंज थाना इलाके की बतायी जा रही है।जहां जिगना गांव में अपराधियों ने एक पूर्व मुखिया को गोली मार दी।इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है

ज्ञातव्य हो कि घटना में पूर्व मुखिया गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए आनन-फानन में इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पूर्व मुखिया का नाम अरुण सिंह बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कल ही जिले में कुख्यात अपराधी राजकुमार शर्मा को गोलियों से भून दिया गया था।जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी।

