गोपालगंज में अपराधियों ने दिनदहाड़े वकील को मारी गोली,आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया कामकाज ठप

गोपालगंज। बिहार में विधि व्यवस्था के बहुत बुरी हालात हो गए हैं।प्रदेश में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि बड़ी से बड़ी वारदात करने में पीछे नहीं हट रहा है। प्रदेश के गोपालगंज जिले से बड़ी खबर आई है।जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक अधिवक्ता को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है।जख्मी अधिवक्ता को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है।इस घटना से आक्रोशित वकीलों ने स्थानीय न्यायालय में कामकाज ठप का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस घटना से भय तथा दहशत की स्थिति व्याप्त हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों ने सिविल कोर्ट के एक वकील को गोली मार दी है। घटना में गंभीर रुप से घायल वकील को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के बरगछिया थाना के उचका गांव निवासी 35 वर्षीय वकील टुनटुन राम अपने ताईद के साथ सिविल कोर्ट आ रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर फरार हो गये।