February 19, 2026

गोपालगंज खराब सड़क से नाराज जनता ने सड़क जाम कर किया उग्र प्रदर्शन

गोपालगंज।(शैलेश कुमार तिवारी) मीरगंज में जनता द्वारा मेन रोड सिवान नरैनिया रोड को मरम्मत करने को लेकर सड़क पर आग जला कर प्रदर्शन करते दिखे और घंटों तक सड़क को जाम किये हुए थे।

आपको बता दे कि मीरगंज सिवान मुख्य सड़क कितने दिनों से पुरा टूटा पड़ा है जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे बन गये हैं। लोगों को आने जाने में बहुत बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग इस सड़क से आने जाने में डर रहे है। बहुत बड़े बड़े गड्ढे इस सड़क पर दिखाई दे रहे हैं। लोग न जाने कितनी बार इस सड़क के बारे में मरम्मत करने के लिए प्रशासन से निवेदन कर चुके हैं। लेकिन फिर भी कोई अधिकारी सुनने को राजी नहीं हुए ।

देखते देखते लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और इसी के विरोध में लोगों ने टायर जला कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया आज रविवार को सुबह 8 बजे से जाम लगा रहा और घंटों तक वाहनों का आना जाना ठप्प रहा जिसके चलते सभी स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा ।

You may have missed