गोपालगंज में बड़ी वारदात-पिता पुत्री को गोली मारी,पिता की मौत,पुत्री घायल

पटना।बिहार में अपराधियों ने कोहराम मचा कर रख दिया है।नित्य दिन राज्य के विभिन्न जिलों में अपराधियों के द्वारा बड़ी संगीन अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।आज गोपालगंज जिले में जो दुस्साहसी अपराधियों ने पिता-पुत्री को गोली मार दी।जिसमें पिता की तो मौके पर मौत हो गई। घायल पुत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गोपालगंज जिले के राजापुर थाना क्षेत्र की है।जहां बद्री ठाकुर नामक व्यक्ति तथा उनकी पुत्री को अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों की गोली से बद्री ठाकुर मौके पर ही मारे गए।उनकी पुत्री को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक बद्री ठाकुर अपनी पुत्री के साथ टहलने जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोलियां चलाई।अचानक हुए हमले में बद्री ठाकुर की मौत हो गई। घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस इस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। एक साथ पिता-पुत्री पर इस प्रकार अपराधियों के द्वारा किया गया हमला आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

You may have missed