नौकरी के नाम पर युवाओं को दे रहे लाठी, विजय सिन्हा बोले- महागठबंधन सरकार में सिर्फ अपराध व भ्रष्टाचार में मिली उपलब्धि

पटना। बिहार के जमुई में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला है। बता दे की लोकसभा कोर कमेटी की बैठक व आगामी कार्यक्रम को सुनिश्चित करने के लिए बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा आज महावीर वाटिका पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन सरकार की एक साल की उपलब्धि मात्र अपराध व भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी भर है। उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन सरकार में कोई नियुक्ति नहीं हो पाई है। जो NDA सरकार में नियुक्ति हुई उसी नियुक्ति को कर देते तो महागठबंधन के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। उन्होंने सिर्फ जनता को बरगलाने और भ्रमित करने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा की आज जो नौकरी मांगते हैं, उसे लाठी मिलती है। नौकरी के नाम पर लाठी किस तरह बरसाई जा रही, यह छिपा नहीं है। विजय सिन्हा ने आगे कहा की शिक्षक अभ्यर्थी वित्त रहित शिक्षक, आशा आंगनबाड़ी सेविका चाहे जो भी हो उन्हें नौकरी के नाम पर लाठी दी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि बिजली मांगते हैं तो उनको गोली मिलती है। यही इनकी एक साल की उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को सही रूप से कीमत नहीं देना, लटका कर रखना, राज्य सरकार की लापरवाही और गैर जिम्मेदारी के कारण भटका और उन पर भी लाठी बरसाना है। ये किसानों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। राजनीतिक आंदोलन पर जिस तरह से धनात्मक कार्रवाई उन्होंने की है वह 13 तारीख को सभी ने देखी है।
