February 19, 2026

शर्मनाक : भोजपुर में बलत्कार कर युवती को मारी 3 गोली, अर्धनग्न हालत में हाई-वे किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

आरा(भोजपुर)। बिहार के भोजपुर में एक युवती की रेप के बाद गोली मार कर हत्या कर दी गई। जिले के सकड्डी-नासरीगंज हाई-वे किनारे अर्धनग्न हालत में उसकी लाश मिली। बता दे की युवती को काफी करीब से 3 गोली मारी गई है। जिसमें 2 गोली उसके दाहिने कंधे पर और एक गोली दाहिने जांघ पर मारी गई है। बता दे की 25 वर्षीय युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मामला सहार थाना क्षेत्र का है। बताते चले की युवती का शव सड़क से करीब 20 मीटर की दूरी पर अर्धनग्न अवस्था में मिला। युवती के बाएं हाथ पर गोलू दुबे नाम वाला टैटू बना हुआ है। बाएं हाथ में ही मेंहदी से हथेली पर शिवानी नाम लिखा हुआ है। वही इस घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर SP संजय कुमार सिंह, पीरो DSP राहुल कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वही भोजपुर SP ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती की बॉडी को कल रात 9 बजे के आसपास कुछ लोगों ने देखा था। उनके अनुसार सुबह जब बॉडी को देखा गया तो उसका कंडीशन वैसा नहीं था। जैसा रात में देखा गया था। पुलिस ने घटनास्थल से 3 खोखा, युवती के शरीर से उतरे कपड़े और उसके चप्पल को भी बरामद किया है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से 3 खोखे, युवती के कपड़े, चप्पल एवं कान में पहने टूटे ईयर-रिंग के साथ कई महत्वपूर्ण सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए जब्त किए हैं। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ प्रत्यक्षदर्शीयों ने शव 9 बजे रात में देखा था। उनके अनुसार सुबह जब बॉडी को देखा गया तो उसका कंडीशन वैसा नहीं था जैसा रात में देखा गया था। शव की पहचान नहीं हो सकी है। हमलोग तकनीक के जरिए शव की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। वही भोजपुर SP ने बताया कि स्पॉट पर ब्लड वैसा नहीं है। जैसा होना चाहिए। क्राइम का पहला स्पॉट यही है या नहीं इस पर जांच चल रही है। वही उन्होंने बताया कि कपड़ा से कुछ खास छेड़छाड़ नहीं हुई है। हां निचले हिस्से की कपड़े कुछ इधर-उधर दिखे हैं। मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि रेप है या नहीं।

You may have missed