PATNA : नेहरूनगर में लिव-इन रिलेशन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या, गले में फांसी लगाकर दी जान

पटना। राजधानी पटना में लिव इन में रहने वाली युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, घटना के संबध में पुलिस लड़की के प्रेमी से पूछताछ कर रही है। वही घटना पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के नेहरूनगर की बताई जा रही हैं। घटना के बाद इलाके में यह खबर आग की तरह फ़ैल गई। वही मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शान्या शर्मा (20) और नीतीश शर्मा (22) नेहरूनगर स्थित एक मकान में लिव-इन में रहते थे। नीतीश रानी तालाब थाना के बदूरा का रहने वाला है जबकि शान्या दानापुर गोला रोड़ की रहने वाली थी।

पुलिस के मुताबिक शान्या एक चॉकलेट दुकान में काम करती थी जबकि नीतीश बीसीए कर रहा है। शान्या चार वर्षों से अपने माता-पिता के पास नहीं गयी थी। पुलिस के मुताबिक नीतीश ने पुलिस को बताया कि सुबह शान्या ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। वह उसके लिए दवा लाने गया था। लौटा तो पाया कि कमरे का दरवाजा बंद है। काफी आवाज लगाने के बाद जब दरवाजा नहीं खोली तो उसके मोबाइल पर रिंग किया। मोबाइल पर कॉल जब रिसिव नहीं की तो दरवाजा को धक्का मारकर खोल दिया। वह फंदे पर लटकी थी। वही अगल-बगल के लोगों को बुलाकर उसे उतारा गया। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस के मुताबिक सूचना पाकर नीतीश के माता-पिता भी पहुंचे। वही शान्या का परिवार से संपर्क नहीं था फिर भी उसके परिजन से संपर्क साधा जा रहा है।

About Post Author

You may have missed