बिहार : गोपालगंज में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बोले- नीतीश PM मेटेरियल तो दूर CM मेटेरियल भी नहीं हैं

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में प्रेस वार्ता के दौरान केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- पीएम मैटेरियल तो छोड़िए सीएम मैटेरियल के लायक भी नही है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। वही पूरे देश मे ये पहले मुख्यमंत्री है जो 8 बार शपथ लिए। परन्तु अपने बल पर कभी सरकार नही बना पाये। वही ये बाते भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गोपालगंज में प्रेस वार्ता के दौरान कही। वही गोपालगंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज BJP कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया। वही इस दौरान उन्होंने CM नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। वही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा की बिहार आतंकवादियों के लिए एक स्लीपर सेल बनते जा रहा है। वही उन्होंने कहा की पटना के फुलवारीशरीफ में जो PFI का जो ज़खीरा निकला, सूबे के 13 जिलो में उसका नेटवर्क मिला। वही उन्होंने कहा की 2013 में पटना के गाँधी मैदान में नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए जो सिरियल ब्लास्ट हुआ था।

अगर इसका विरोध हमारे पार्टी और विधायक करे। इससे अगर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ता है तो मैं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला व्यक्ति हूँ। वही उन्होंने कहा की पूर्वांचल के 500 स्कूलों और कार्यालय में जब मैं किसी स्कूल से रविवार को पूछता हूँ की आज रविवार के दिन स्कुल क्यों खुला है। तो वो लोग बोलता है की आप को पता नहीं है की यहाँ शुक्रवार को छुट्टी रहती है। वही उन्होंने कहा की यहाँ एक देश एक कानून नहीं रहा और मज़हबी कानून से चला तो गिरिराज जैसे लोग इसका विरोध करते रहेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमलोग पहले से ही समझते थे कि नीतीश कुमार BJP छोड़ेंगे। वही उसके बावजूद हम लोग उनके साथ थे। वह इस लिए की कोई हमें पलटू राम तो नही कहेगा। वही BJP को कोई धोखेबाज तो नहीं कहेगा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव कहते थे की नीतीश कुमार हर 2 साल में साँप की तरह केचुआ बदलते है और गिरगिट की तरह रंग बदलते है।
वही उनके नए भतीजा कहते थे की नीतीश कुमार पलटू राम है। BJP ने उन्हें पालपोस कर बड़ा किया है। वही मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार पहली बार मुख्यमंत्री बने तो भाजपा ने बनाया और अब ये अपने जीवन के अन्तिम बार मुख्यमंत्री बने है, आगे ये कभी मुख्यमंत्री नही बनेंगे। वही मौके पर पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी, पूर्व मंत्री जनक राम, जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार सहित कई BJP के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।