February 16, 2026

समस्तीपुर में बम बनाने का सामान मिलने से हडकंप, बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना में अपराधी

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में बम बनाने का सामान बरामद हुआ है। मुफस्सिल थाने के आसीनपुर चौधरी टोल में बुधवार रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पानी टंकी के नीचे बने कमरे से भारी मात्रा में बम और बम बनाने का सामन बरामद किया है। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। माना जा रहा है कि अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे। पुलिस को मिली इस सफलता से बदमाशों के बड़े अपराध के मनसूबे पर पानी फिर गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही बदमाश इस इलाके में बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। बुधवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आसीनपुर चौधरी टोल में पानी टंकी में कुछ लोग बम का निर्माण कर रहे हैं। इसका उपयोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने में किया जाएगा। इसके बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गांव में छापेमारी की। इस दौरान पानीटंकी के नीचे बने कमरे में कई निर्मित और अध्यनिर्मित बम बरामद किए गए। साथ ही पुलिस ने मौके से काफी मात्रा में सुतली, कांटी , बारूद, शीशी आदि बरामद की।
बड़ी घटना की रची जा रही थी साजिश
माना जा रहा है कि बदमाश इस इलाके में लूट या इस इलाके में किसी की हत्या की साजिश रच रहे थे। लेकिन इससे पहले पुलिस को भनक लग गई।ये इलाके जमीन कारोबार को लेकर हमेशा गर्म रहा है। जमीनी विवाद में कई मर्डर भी हो चुके हैं।

You may have missed